UPSC Agriculture Optional 2017 PYQP – Paper I | Previous Year Questions Paper

Agriculture Optional 2017 PYQP – Paper I

खण्ड A / SECTION A

Q1.
निम्नलिखित प्रत्येक का लगभग 150 शब्दों में वर्णन कीजिए:
Describe the following in about 150 words each: (10x5=50)

  1. परिशुद्धि (प्रिसिशन) खेती
    Precision farming (10 Marks)
  2. उत्पादक एवं टिकाऊ कृषि के लिए पारिस्थितिक सिद्धांत
    Ecological principles for productive and sustainable agriculture (10 Marks)
  3. ग्रीनहाऊस प्रभाव और भूमंडलीय तापन (ग्लोबल वार्मिंग)
    Greenhouse effect and global warming (10 Marks)
  4. कपास उत्पादन में बी.टी. कपास की भूमिका
    Role of Bt cotton in cotton production (10 Marks)
  5. मृदा स्वास्थ्य
    Soil health (10 Marks)

Q2.

  1. पादप पोषकों को कैसे वर्गीकृत करते हैं ? फ़सल उत्पादकता में वे कैसी भूमिका निभाते हैं?
    How are plant nutrients classified ? What role do they play in crop productivity? (20 Marks)
  2. जैविक खेती (ऑर्गेनिक फार्मिंग ) क्या है ? मृदा उर्वरता और फसल उत्पादकता को बनाए रखने में यह कैसे सहायक है?
    What is organic farming ? How does it help in sustaining the soil fertility and crop productivity? (20 Marks)
  3. जैविक खरपतवार नियंत्रण विधि का वर्णन उपयुक्त उदाहरणों सहित कीजिए।
    Describe the method of biological weed control with suitable examples. (10 Marks)

Q3.

  1. बुआई और रोपाई द्वारा धान उत्पादन की प्रौद्योगिकियों का वर्णन कीजिए।
    Describe the technologies for seeded and transplanted rice production. (20 Marks)
  2. पर्यावरणीय प्रदूषण को कम करने में वनरोपण की भूमिका का वर्णन कीजिए।
    Describe the role of afforestation in minimising environmental pollution. (20 Marks)
  3. वन रोपण में सुदूर संवेदन (रिमोट सेंसिंग) और भौगोलिक सूचना तंत्र (जी.आई.एस.) की उपयोगिता का वर्णन कीजिए।
    Describe the utility of remote sensing and GIS in forest plantation. (10 Marks)

Q4.

  1. फ़सल-खरपतवार स्पर्धा का वर्णन कीजिए । शाकनाशियों की दक्षता को प्रभावित करने वाले विभिन्न कारकों की विवेचना कीजिए।
    Describe crop-weed-competition. Discuss the different factors affecting the efficiency of herbicides. (20 Marks)
  2. किसानों की आय बढ़ाने के लिए वन उत्पादों की उपयोगिता का वर्णन कीजिए ।
    Describe the utility of forest products in increasing farmers’ incomes. (20 Marks)
  3. ‘मृदा लवणता’ का वर्णन कीजिए । भूमि उद्धार के लिए विभिन्न विधियों को सूचीबद्ध कीजिए ।
    Describe ‘soil salinity’. Enumerate various methods for soil reclamation. (10 Marks)

खण्ड B / SECTION B

Q5.
निम्नलिखित प्रत्येक का लगभग 150 शब्दों में वर्णन कीजिए :
Describe the following in about 150 words each: (10x5 = 50)

  1. बारानी कृषि की समस्याएँ
    Problems of dryland agriculture (10 Marks)
  2. मृदा अपरदन और उसका प्रबन्धन
    Soil erosion and its management (10 Marks)
  3. लघु और सीमांत किसान
    Small and marginal farmers (10 Marks)
  4. कृषि तथा ग्रामीण विकास के लिए स्वयं-सहायता समूह (एस.एच.जी.) उपागम
    Self-Help Group (SHG) approach for agriculture and rural development (10 Marks)
  5. फसल बीमा
    Crop Insurance (10 Marks)

Q6.

  1. औद्योगिक बहिःस्राव द्वारा मृदा एवं जल कैसे प्रदूषित होते हैं ? इस समस्या को कम करने की रणनीतियाँ कौन-कौन सी हैं ?
    How are soil and water polluted by industrial effluents ? What are the strategies to minimise this problem? (20 Marks)
  2. फ़सल उत्पादन के संबंध में जल उपयोग दक्षता बढ़ाने के लिए उपयोग की जाने वाली विभिन्न तकनीकियाँ कौन-कौन सी हैं?
    What are different techniques used for increasing water use efficiency in relation to crop production? (20 Marks)
  3. फ़ार्म योजना में कौन-से विभिन्न फ़ार्म प्रबंधन उपकरण उपयोग किए जाते हैं?
    What are the various farm management tools used in farm planning? (10 Marks)

Q7.

  1. कृषि विपणन में विपणन सूचना का क्या महत्त्व है ? भारत में बाजार आसूचना के स्तर की विवेचना कीजिए
    What is the significance of marketing information in agricultural marketing? Discuss the status of market intelligence in India. (20 Marks)
  2. कृषि प्रसार में लक्ष्य समूह कौन-कौन से हैं ? इन समूहों तक पहुँचने में के.वी.के. (कृषि विज्ञान केंद्र) किस प्रकार की भूमिका निभा सकते हैं?
    What are the target groups in agricultural extension ? What role can KVKs (Krishi Vigyan Kendras) play to reach such groups? (20 Marks)
  3. भारत में कृषि उत्पादन के न्यूनतम समर्थन मूल्यों के महत्त्व का वर्णन कीजिए । इनका निर्धारण कैसे किया जाता है ?
    Describe the significance of minimum support prices of agricultural produce in India. How are they worked out? (10 Marks)

Q8.

  1. एकीकृत जल संभर (वाटरशेड) प्रबंधन से आप क्या समझते हैं तथा बारानी कृषि में इसका क्या महत्त्व है?
    What do you mean by integrated watershed management and what is its significance in dryland agriculture? (20 Marks)
  2. जलाक्रांत मृदाओं में मृदा उर्वरता और फसल उत्पादकता बढ़ाने के लिए जल-निकास में सुधार हेतु विभिन्न उपायों का वर्णन कीजिए
    Describe different measures to improve the drainage of water-logged soils to increase soil fertility and crop productivity. (20 Marks)
  3. कृषि प्रसार शिक्षा के सिद्धांत क्या हैं ? यह औपचारिक शिक्षा से किस प्रकार भिन्न है ?
    What are the principles of agricultural extension education? How does it differ from formal education? (10 Marks)
guest
0 Comments
Most Voted
Newest Oldest