Agriculture Optional 2024 PYQP – Paper II
खण्ड A / SECTION A
Q1.
निम्नलिखित प्रश्नों में से प्रत्येक का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए:
Answer the following questions in about 150 words each: (10x5=50)
- हरितलवक की अतिसूक्ष्म संरचना की चित्र की सहायता से व्याख्या कीजिए। उच्च पौधों में हरितलवक की रासायनिक संरचना और कार्यों की संक्षेप में विवेचना कीजिए।
Explain the ultrastructure of chloroplast with the help of diagram. Briefly discuss the chemical composition and functions of chloroplast in higher plants.(10 Marks) - फसल सुधार के लिए जैव प्रौद्योगिकी में नवीनतम प्रगतियों का वर्णन कीजिए।
Describe the latest advances in biotechnology for crop improvement.(10 Marks) - अंतः प्रजात वंशक्रमों के अभिलक्षणों में सुधार के लिए विभिन्न दृष्टिकोणों का वर्णन कीजिए।
Describe different approaches for improving the characteristics of inbred lines.(10 Marks) - बीज परीक्षण प्रयोगशालाओं में होने वाले विभिन्न परीक्षणों की चर्चा कीजिए।
Discuss various tests undertaken in seed testing laboratories.(10 Marks) - निष्क्रिय अवशोषण के संबंध में आयन अंतर्ग्रहण के विभिन्न सिद्धांतों का वर्णन कीजिए।
Discuss various theories of ion uptake with respect to passive absorption.(10 Marks)
Q2.
- गुणसूत्री विपथन (एबरेशन) क्या होता है? विपथनों के कारण गुणसूत्र की संरचना में होने वाले परिवर्तनों का संक्षेप में वर्णन कीजिए।
What is chromosomal aberration? Briefly discuss the changes in chromosomal structure due to aberrations.(20 Marks) - फसल आनुवंशिक संसाधन के संरक्षण और उपयोगिता के महत्त्व की चर्चा कीजिए।
Discuss the importance of crop genetic resource conservation and utilization.(20 Marks) - मृदा-पौधा-वायुमण्डल सातत्य (एस० पी० ए० सी०) की संक्षेप में व्याख्या कीजिए। मृदा से नमी निष्कर्षण का स्वरूप जड़ों की विशेषताओं से कैसे संबंधित है?
Briefly explain the Soil-Plant-Atmosphere Continuum (SPAC). How are rooting characteristics related to the moisture extraction pattern from the soil?(10 Marks)
Q3.
- अपरबहुगुणितता क्या है? फसलों में इसके अनुप्रयोगों एवं सीमाओं का वर्णन कीजिए।
What is allopolyploidy? Describe its applications and limitations in crops.(20 Marks) - बीजों के उत्पादन एवं विपणन में सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रों की सहभागिता का वर्णन कीजिए।
Discuss the involvement of public and private sectors in production and marketing of seeds.(20 Marks) - प्रजनन की विपुल विधि की चर्चा कीजिए। इसके गुणों और अवगुणों का वर्णन कीजिए।
Give an account of bulk method of breeding. Discuss its merits and demerits.(10 Marks)
Q4.
- कोशिकाद्रव्यी आनुवंशिक नर बाँझपन और इसकी पादप प्रजनन में उपयोगिता की चर्चा कीजिए। इसकी सीमाओं का भी वर्णन कीजिए।
Give an account of cytoplasmic genetic male sterility and its utilization in plant breeding. Also discuss its limitations.(20 Marks) - दूर संकरण क्या होता है? पादप प्रजनन में इसके अनुप्रयोगों, उपलब्धियों और सीमाओं का वर्णन कीजिए।
What is distant hybridization? Discuss its applications, achievements and limitations in plant breeding.(20 Marks) - बीज उत्पादन कार्यक्रम की योजना एवं आयोजन के लिए दिशानिर्देशों की विवेचना कीजिए।
Discuss the guidelines for planning and organization of seed production programme.(10 Marks)
खण्ड B / SECTION B
Q5.
निम्नलिखित प्रश्नों में से प्रत्येक का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए:
Answer the following questions in about 150 words each: (10x5=50)
- पौधों में एंजाइमों के गुणों और कार्यों की व्याख्या कीजिए।
Explain the properties and functions of enzymes in plants.(10 Marks) - संरक्षित खेती के अंतर्गत सत्य आलू बीजों (टी० पी० एस०) से बीज कन्दों के उत्पादन की विधियों को लिखिए।
Write the methods of production of seed tubers from true potato seeds (TPS) under protected cultivation.(10 Marks) - बैंगन के कीट और माइट पीड़कों की व्यवस्थित स्थिति, नुकसान की प्रकृति और प्रबंधन की विवेचना कीजिए।
Discuss the systematic position, nature of damage and management of insect and mite pests of brinjal.(10 Marks) - देश में भूख एवं कुपोषण का परिदृश्य क्या है? इनके शमन के लिए सरकार द्वारा की गई पहलों का वर्णन कीजिए।
What is the scenario of hunger and malnutrition in the country? Discuss the initiatives taken by the government for their mitigation.(10 Marks) - देश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दक्षता में तकनीकी कैसे सुधार कर रही है, उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।
Illustrate how technology is improving the efficiency of public distribution system in the country.(10 Marks)
