Agriculture Optional 2017 PYQP – Paper II
खण्ड A / SECTION A
Q1.
निम्नलिखित प्रश्नों में से प्रत्येक का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए:
Answer the following questions in about 150 words each: (10x5=50)
- कोशिका क्या है? पादप कोशिका के विभिन्न अंगकों को सूचीबद्ध कीजिए तथा सूत्रकणिकाओं के कार्यों का संक्षेप में वर्णन कीजिए।
What is cell? Enlist different organelles of plant cell with brief description of functions of mitochondria.(10 Marks) - फसलीय आनुवंशिक संसाधनों के संरक्षण का संक्षेप में उल्लेख कीजिए।
Give a brief account of conservation of crop genetic resources.(10 Marks) - बीज उत्पादन के आनुवंशिक एवं सस्यीय सिद्धांत क्या हैं?
What are the genetic and agronomic principles of seed production?(10 Marks) - नर बंध्यता से आपका क्या तात्पर्य है? पादपों में पायी जाने वाली विभिन्न प्रकार की नर बंध्यता प्रणालियों को सूचीबद्ध कीजिए और रासायनिक तौर पर प्रेरित नर बंध्यता की विवेचना कीजिए।
What do you mean by male sterility? List various types of male sterility systems found in plants and discuss the chemically induced male sterility.(10 Marks) - भ्रूण उद्धार क्या है? फसल सुधार में इसके लाभों की लिखिए । अतराजातीय एव अतरावशीय सकरण के विशेष संदर्भ में इस तकनीक को इंगित कीजिए।
What is embryo rescue? Write its advantages in crop improvement. Indicate the technique with special reference to interspecific and intergeneric hybridization.(10 Marks)
Q2.
- बीज प्रमाणीकरण में सम्मिलित विभिन्न चरणों तथा प्रमाणित बीजों के उत्पादन से संबंधित संस्थानों का वर्णन कीजिए।
Describe various steps involved in seed certification and the institutions associated in the production of certified seeds.(20 Marks) - फसल सुधार में आण्विक चिह्नकों के अनुप्रयोगों का वर्णन कीजिए।
Describe the applications of molecular markers in crop improvement.(20 Marks) - कोशिकाद्रव्यी वंशागति और इसके अभिलक्षणों की व्याख्या कीजिए।
Explain cytoplasmic inheritance and its characteristics.(10 Marks)
Q3.
- संकर ओज को परिभाषित कीजिए। संकरों के विकास में संकर ओज का किस प्रकार लाभ उठाया गया है?
Define heterosis. How is heterosis being exploited in the development hybrids?(20 Marks) - बहुगुणिता क्या है? फसल सुधार में इसके अनुप्रयोग एवं इसकी सीमाओं का संक्षेप में विवेचन कीजिए।
What is polyploidy? Briefly discuss its application and limitations in crop improvement.(20 Marks) - फसल सुधार में आनुवंशिक अभियांत्रिकी की भूमिका का वर्णन कीजिए।
Narrate the role of genetic engineering in crop improvement.(10 Marks)
Q4.
- उत्परिवर्तन क्या हैं? किस्म विकास में प्रेरित उत्परिवर्तन के उपयोग को इंगित कीजिए।
What are mutations? Indicate the use of induced mutation in varietal development.(20 Marks) - कीट-पीड़कों के प्रतिरोध के लिए प्रजनन में सम्मिलित क्रियाविधि की व्याख्या कीजिए।
Eynlain the mechanism inyolyed in hreedine for resistance to insect-pests.(20 Marks) - फसलीय पादपों की किस्म सुरक्षा में पी० पी० वी० एवं एफ० आर० ए० के प्रभाव की विवेचना कीजिए।
Discuss the impact of PPV & FRA in varietal protection of crop plants.(10 Marks)
खण्ड B / SECTION B
Q5.
निम्नलिखित प्रश्नों में से प्रत्येक का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए:
Answer the following questions in about 150 words each: (10x5=50)
- पादप वृद्धि नियंत्रक क्या हैं? पादप हॉर्मोनों से ये किस प्रकार भिन्न हैं? कृषि में पादप वृद्धि नियंत्रकों के अनुप्रयोगों को इगित कीजिए।
What are plant growth regulators? How do they differ from phytohormones? Indicate the applications of plant growth regulators in agriculture.(10 Marks) - पोषकों की अनिवार्यता के मापदंडों का वर्णन कीजिए। पादपों के लिए अनिवार्य पोषकों को वर्गीकृत कीजिए। दलहनों के विशेष संदर्भ में फसलों में फॉस्फोरस एवं कैल्सियम की भूमिका का वर्णन कीजिए।
Describe the criteria of essentiality of nutrients. Classify the essential nutrients for plants. Discuss the role of phosphorus and calcium in crops with special reference to pulses.(10 Marks) - फलों की तुड़ाई के पश्चात् हानियों का संक्षेप में लेखा प्रस्तुत कीजिए। तुड़ाई के पश्चात् रोगों से होने वाली हानियों से बचने हेतु विभिन्न प्रबंधन तकनीकों का सुझाव दीजिए।
Give a brief account of post-harvest losses in fruits. iggest val management techniques to avoid losses due to post-harvest diseases.(10 Marks) - पोषण संबंधित चुनौतियाँ क्या है? जीवन चक्र की विभिन्न अवस्थाओं में अल्प पोषण में योगदान देने वाले कारकों का वर्णन कीजिए।
What are nutrition challenges? Discuss the factors contributing to the undernutrition at different stages of life cycle.(10 Marks) - औषधीय एवं सगंधीय पादपों को परिभाषित कीजिए। उनके महत्त्व एवं उपयोगों की विवेचना कीजिए।
Define medicinal and aromatic plants. Discuss their importance and uses.(10 Marks)
Q6.
- ‘वाष्पन वाष्पोत्सर्जन’ को परिभाषित कीजिए। यह विभिन्न कारकों द्वारा कैसे प्रभावित होता है ? पादपों द्वारा जल के निष्क्रिय अवशोषण की संक्षेप में व्याख्या कीजिए।
Define ‘evapotranspiration’. How is it affected by various factors? Briefly discuss the passive absorption of water by plants.(20 Marks) - प्रकाश-फॉस्फेटीकरण (फोटोफॉस्फोराइलेशन) क्या है? चक्रीय एवं अचक्रीय प्रकाश फॉस्फेटीकरण के बीच अंतर कीजिए। दोनों ही पथों की आरेखिक संरचना दीजिए।
What is photophosphorylation? Distinguish between cyclic and non-cyclic photophosphorylation. Give schematic structure of both the pathways.(20 Marks) - संसाधन उपभोग दक्षता एवं किसानों की आय बढ़ाने में हाइटेक बागवानी प्रौद्योगिकी कैसे योगदान देती है?
How does high-tech horticulture technology play role in enhancing resource use efficiency and farmers’ income?(10 Marks)
Q7.
- आम के प्रमुख पीड़कों एवं रोगों के साथ-साथ उनके प्रबंधन संबंधी उपायों का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
Give a brief account of major pests and diseases of mango with their management measures.(20 Marks) - देश में विदेशी पीड़कों एवं रोगों को फैलने से रोकने हेतु उपाय बताइए।
Suggest the measures to prevent the spread of exotic pests and diseases in the country.(20 Marks) - सहजीवी एवं असहजीवी नाइट्रोजन स्थिरीकरण में अतर कीजिए । फसलीय पादप में सहजीवी नाइट्रोजन स्थिरीकरण कैसे होता है?
Differentiate between symbiotic and asymbiotic nitrogen fixation. How does symbiotic nitrogen fixation take place in crop plants?(10 Marks)
Q8.
- फलों एवं सब्जियों में मूल्य संवर्धन संबंधी विभिन्न तरीके क्या हैं?
What are various ways of value addition in fruits and vegetables?(20 Marks) - प्रोटीन ऊर्जा कुपोषण क्या है? महिलाओं एवं बच्चों में सूक्ष्म-पोषकों की कमी का वर्णन कीजिए।
What is protein energy malnutrition? Give micronutrient deficiency in women and children.(20 Marks) - खाद्य सुरक्षा क्या है? खाद्य अधिप्राप्ति एवं वितरण में आने वाली मुख्य बाधाओं को इंगित कीजिए।
What is food security? Indicate the major constraints in food procurement and - distribution.
(10 Marks)
