UPSC Agriculture Optional 2016 PYQP – Paper II | Previous Year Questions Paper

Agriculture Optional 2016 PYQP – Paper II

खण्ड- A / SECTION-A

Q1.
निम्नलिखित प्रश्नों में से प्रत्येक का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :
Answer the following questions in about 150 words each:
(10x5 = 50)

  1. मेंडल के ‘स्वतंत्र अपव्यूहन’ के नियम का उपयुक्त उदाहरण सहित विस्तार से वर्णन कीजिए।
    Elaborate Mendel’s law of ‘independent assortment’ by giving suitable example. (10 Marks)
  2. ‘शद वंशकों को उनके अभिलक्षणों के साथ परिभावित की फसल सार के लिए इनका उपयोग कैसे किया जाता है?
    Define ‘pure lines’ along with their characteristics. How are they used in crop improvement? (10 Marks)
  3. बौद्धिक संपदा अधिकार की व्याख्या कीजिए। कृषि के संबंध में आइ० पी० आर० की वर्तमान स्थिति को कीजिए।
    Explain Intellectual Property Rights. Give the present status of IPR in relation to agriculture. (10 Marks)
  4. लवणों के अवशोषण की क्रियाविधि को स्पष्ट कीजिए। पादपों में पोटैशियम, कैल्सियम और लोह की अपर्याप्तता के लक्षणों का वर्णन कीजिए।
    Explain the mechanism of absorption of salts. Give potassium, calcium and iron deficiency symptoms in plants. (10 Marks)
  5. संकर बीज उत्पादन में उपयोग किए जाने वाले बंध्यता तंत्रों की विवेचना कीजिए। संक्षेप में रसायन द्वारा प्रेरित नर बंध्यता का उल्लेख कीजिए।
    Discuss sterility systems used in hybrid seed production. Briefly mention chemically induced male sterility. (10 Marks)

Q2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
Answer the following questions :
(121/2x4 = 50)

  1. ‘सामान्य संयोजी क्षमता’ को परिभाषित कीजिए। इसके आनुवंशिक आधार और द्विविकल्पी (डाइऐलील) संगम प्रणाली में एस० सी० ए० के निर्धारण की विधियों को स्पष्ट कीजिए।
    Define ‘general combining ability’. Explain the genetic basis and methods for estimating SCA in diallel mating system. (10 Marks)
  2. स्व- और पर परागण के आनुवंशिक परिणाम क्या है?
    What are the genetic consequences of self- and cross-pollination? (121/2 Marks)
  3. परम्परागत ज्ञान की अद्वितीय (सुइ जेनरिस) सुरक्षा की विवेचना कीजिए।
    Discuss the sui generis protection of traditional knowledge. (121/2 Marks)
  4. स्थलीय पादपों द्वारा जल का अवशोषण कैसे होता है? जड़ों द्वारा जल के अवशोषण को प्रभावित करने वाली विभिन्न बाह्य स्थितियों को स्पष्ट कीजिए।
    How is water absorbed by land plants? Explain various external conditions affecting water absorption by roots. (121/2 Marks)

Q3.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
Answer the following questions :
(121/2x4 = 50)

  1. ऑक्सीकारी विकार्बोक्सिलीकरण का वर्णन उपयुक्त उदाहरण देते हुए कीजिए।
    Explain oxidative decarboxylation citing suitable example. (10 Marks)
  2. फ्लोएम में कार्बनिक विलेयों के स्थानांतरण के समर्थक प्रमाणों का वर्णन कीजिए। साथ ही रिंगिंग परीक्षण को सुस्पष्ट कीजिए।
    Give evidences supporting translocation of organic solutes in phloem. Explain Ringing experiment. (121/2 Marks)
  3. मक्का की नर बंध्य लाइन से प्राप्त बीज से आप कैसे निर्धारित करेंगे कि बंध्यता आनुवंशिक है या कोशिकाद्रव्यी ?
    Given the seed from a male sterile line of corn, how would you determine if the sterility is genetic or cytoplasmic? (121/2 Marks)
  4. रोग प्रतिरोधी कल्टीवारों के विकास में जीन पिरामिडिंग और जीन आंतरक्रमण के महत्त्व की विवेचना कीजिए।
    Discuss the importance of gene pyramiding and gene introgression in developing disease-resistant cultivars. (121/2 Marks)

Q4.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
Answer the following questions :
(121/2x4 = 50)

  1. गेहूँ, धान और जी में उत्परिवर्तनों के व्यावहारिक उपयोगों की विवेचना कीजिए। गेहूँ की दो किस्मों के नाम दीजिए जिन्हें प्रेरित उत्परिवर्तनों का उपयोग करके भारत में जारी किया गया है।
    Discuss the practical applications of mutations in wheat, rice and barley. Name two varieties of wheat released by the use of induced mutations in India. (121/2 Marks)
  2. प्रोटीन संश्लेषण की क्रियाविधि का विवरण दीजिए। प्राक्केन्द्रकियों और सुकेन्द्रकियों के साथ इसकी तुलना कीजिए।
    Give an account of mechanism of protein synthesis. Compare it with prokaryotes and eukaryotes. (121/2 Marks)
  3. भारत की औपचारिक और अनौपचारिक बीज-संभरण प्रणालियों का विवरण दीजिए।
    Explain formal and informal seed supply systems in India. (121/2 Marks)
  4. वाष्पोत्सर्जन और बिन्दु स्राव के मध्य विभेद स्थापित कीजिए। स्थायी म्लानि के कारणों को स्पष्ट कीजिए।
    Differentiate between transpiration and guttation. Why permanent wilting takes place? (121/2 Marks)

खण्ड- B / SECTION-B

Q5.
निम्नलिखित प्रश्नों में से प्रत्येक का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :
Answer the following questions in about 150 words each :
(10x5 = 50)

  1. कार्नेशन की महत्त्वपूर्ण नवीन किस्में कौन-सी हैं? गुणवत्ता वाले कार्नेशन के उत्पादन में चुटकता (पिंचिंग) की प्रक्रिया के महत्त्व को स्पष्ट कीजिए।
    What are the important new varieties of carnation? Explain the importance of pinching operation for producing quality carnation. (10 Marks)
  2. अवायवीय और वायवीय श्वसन के बीच पाये जाने वाले संबंध की व्याख्या कीजिए।
    Explain the connection between anaerobic and aerobic respiration. (10 Marks)
  3. पीड़कों के जैविक नियंत्रण के लिए प्राकृतिक शत्रुओं के संरोपणी और संवर्धी मोचनों के मध्य तुलना कीजिए।
    Compare the inoculative and augmentative releases of natural enemies for biological control of pests. (10 Marks)
  4. देश की सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सामर्थ्य और दुर्बलता की विवेचना कीजिए।
    Discuss the strength and weakness of public distribution system in the country (10 Marks)
  5. ग्लैडियोलस के नये कल्टीवारों के गुणन के लिए ऊतक संवर्धन की विधि का वर्णन कीजिए।
    Describe the procedure of tissue culture for multiplying new cultivars of gladiolus. (10 Marks)

Q6.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
Answer the following questions :
(121/2x4 = 50)

  1. पददलित, दीन हीन और कुपोषित जनसंख्याओं को खाद्यान्न देने के लिए विशिष्ट योजनाएँ कौन-सी हैं?
    What are the special schemes for providing food grains to underprivileged, destitutes and malnourished populations? (121/2 Marks)
  2. गेंदा और ऐस्टर पुष्पों की व्यापारिक खेती के लिए उत्पादन प्रौद्योगिकी का विवरण दीजिए।
    Exnlain the nroduction technology for commercial cultivation of marigold and aster flowers. (121/2 Marks)
  3. आर्थिक दहलीज और आर्थिक क्षति स्तर की संकल्पनाएँ आइ० पी० एम० में क्यों महत्त्वपूर्ण हैं?
    Why are the concepts of economic threshold and economic injury levels important in IPM? (121/2 Marks)
  4. निष्क्रिय अवशोषण की परिघटना को स्पष्ट कीजिए और जल-अवशोषण की दर को प्रभावित करने वाले कारकों का वर्णन कीजिए।
    Explain the phenomenon of passive absorption and give the factors affecting the rate of absorption of water. (121/2 Marks)

Q7.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
Answer the following questions :
(121/2x4 = 50)

  1. फलों की कटाई उपरांत गुणवत्ता और भण्डारण जीवन को परिपक्वता किस प्रकार नियंत्रित करती है? कुछ फलों और सब्जियों में परिपक्वता सूचक के बारे में बताइए।
    How does maturity control the post-harvest quality and storage life of fruits? Give maturity indices for some fruits and vegetables. (121/2 Marks)
  2. भारत में खाद्य और पोषण सुरक्षा की वर्तमान स्थिति की व्याख्या कीजिए।
    Explain the present slatus of food and nutrition security in India. (121/2 Marks)
  3. पादप रोगों की उपस्थिति, महामारी और आइ० डी० एम० की विवेचना कीजिए।
    Discuss plant disease occurrence, epidemics and IDM. (121/2 Marks)
  4. एंजाइम की सांद्रता के उसकी सक्रियता पर पड़ने वाले प्रभाव को स्पष्ट कीजिए। एंजाइम सक्रियता की नियामक विभिन्न विधियों का वर्णन कीजिए।
    Explain the effect of concentration of enzyme on its activity. Give different methods for regulating the enzymic activity. (121/2 Marks)

Q8.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
Answer the following questions :
(121/2x4 = 50)

  1. क्षैतिज और ऊर्ध्वाधर प्रतिरोध
    Horizontal and vertical resistance (121/2 Marks)
  2. आयनीकारी विकिरण और कीट नियंत्रण
    Ionizing radiations and insect control (121/2 Marks)
  3. संवहन-तंत्रज म्लानि और ज़ाइलम म्लानि
    Vascular wilt and xylem wilt (121/2 Marks)
  4. रेड फ्लाउभर भंग और गौगोइरा अनाज शलभ
    Red flour beetle and Angoumois grain moth (121/2 Marks)

guest
0 Comments
Most Voted
Newest Oldest