UPSC Agriculture Optional 2022 PYQP – Paper II | Previous Year Questions Paper

Agriculture Optional 2022 PYQP – Paper II

खण्ड A / SECTION A

Q1.
निम्नलिखित प्रश्नों में से प्रत्येक का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए:
Answer the following questions in about 150 words each: (10x5=50)

  1. बहुगुणितता क्या है? बहुगुणित (पॉलीप्लॉइड) के वर्गीकरण का संक्षिप्त विवरण दीजिए।
    What is polyploidy? Give a brief account of classification of polyploids. (10 Marks)
  2. स्वयं-परागित फसलों में सामूहिक चयन के अनुप्रयोग क्या है? इसके गुणों और दोषों का वर्णन कीजिए।
    What are the applications of mass selection in self-pollinated crops? Describe its merits and demerits. (10 Marks)
  3. फसलीय पौधों में ऊर्ध्वाधर एवं क्षैतिज रोग प्रतिरोध से आप क्या समझते हैं?
    What do you understand by the vertical and horizontal disease resistance in crop plants? (10 Marks)
  4. बीज गुणवत्ता को परिभाषित कीजिए। बीज की गुणवत्ता को निर्धारित करने वाले गुणों का वर्णन कीजिए।
    Define seed quality. Describe the characteristics of a seed which decide its quality. (10 Marks)
  5. मैट्रिक विभव (पोटेन्शियल), परासरणी विभव और स्फीति विभव को परिभाषित कीजिए एवं जल विभव से इनके अन्तसंबंधों की व्याख्या कीजिए।
    Define matric potential, osmotic potential and turgor potential, and explain their interrelationships with water potential. (10 Marks)

Q2.

  1. पौधों के गुणसूत्र की संरचना और जननिक विविधता में इसकी भूमिका का वर्णन कीजिए।
    Discuss the structure of a plant chromosome and its role in genetic diversity. (20 Marks)
  2. फसलों के उत्पत्ति केन्द्र की अवधारणा और पादप प्रजनन में इसकी भूमिका का वर्णन कीजिए। विभिन्न फसलों के उत्पत्ति केन्द्रों की पहचान करने में एन० आइ० वैविलोव की भूमिका का उपयुक्त उदाहरणों के साथ वर्णन कीजिए।
    Discuss the concept of centre of origin of crops and its role in plant breeding. Describe the role of N. I. Vavilov in identifying centre of origin of various crops with appropriate examples. (20 Marks)
  3. गोदामों में भण्डारण के दौरान बीज के आयुकाल को प्रभावित करने वाले कारक क्या हैं? वर्णन कीजिए।
    What are the factors that affect the longevity of seeds during storage in warehouses? Describe. (10 Marks)

Q3.

  1. उत्परिवर्तन से आप क्या समझते हैं? पादप प्रजनन में प्रेरित उत्परिवर्तन का क्या महत्त्व है?
    What do you mean by mutation? What is the significance of induced mutation in plant breeding? (20 Marks)
  2. फसलीय पौधों में कीट तथा शाकनाशी प्रतिरोध के लिए आनुवंशिक अभियांत्रिकी (जेनेटिक इंजीनियरिंग) के अनुप्रयोगों का संक्षेप में वर्णन कीजिए।
    Describe in brief the applications of genetic engineering for insect and herbicide resistance in crop plants. (20 Marks)
  3. पारम्परिक ज्ञान के बौद्धिक संपदा अधिकारों के संरक्षण की क्या आवश्यकता है? पारम्परिक ज्ञान के सुई जेनेरिस संरक्षण की व्याख्या कीजिए।
    What is the need for protection of intellectual property rights of traditional knowledge? Explain sui generis protection of traditional knowledge. (10 Marks)

Q4.

  1. पौधों में खनिज पोषक तत्त्वों के अवशोषण और स्थानान्तरण (ट्रांसलोकेशन) की क्रियाविधि पर चर्चा कीजिए।
    Discuss the mechanisms of absorption and translocation of mineral nutrients in plants. (20 Marks)
  2. असुगुणितता (एन् यूप्लॉइडी) को परिभाषित कीजिए। असुगुणितता के आकारिकीय एवं कोशिकीय कार्यों का विवरण दीजिए और फसल सुधार में इसके अनुप्रयोग का वर्णन कीजिए।
    Define aneuploidy. Give an account of morphological and cytological functions of aneuploidy, and discuss its application in crop improvement. (20 Marks)
  3. फसलीय पौधों में कायिक (दैहिक) संकरण से संबंधित तकनीकों की व्याख्या कीजिए।
    Explain the techniques involved in somatic hybridization in crop plants. (10 Marks)

खण्ड B / SECTION B

Q5.
निम्नलिखित प्रश्नों में से प्रत्येक का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए:
Answer the following questions in about 150 words each: (10x5=50)

  1. पौधों में इक्षु शर्करा (सुक्रोज) उपापचय का विस्तृत विवरण दीजिए।
    Give a detailed account of sucrose metabolism in plants. (10 Marks)
  2. प्रकाश-संश्लेषण कार्य को बाधित करने वाली पौधों की बीमारियों के लक्षणों को सूचीबद्ध कीजिए और उनकी व्याख्या कीजिए।
    Enlist and explain the symptoms of plant diseases which disrupt the photosynthesis function. (10 Marks)
  3. कीटनाशक संरूपण (फॉर्मूलेशन) क्या हैं? कीट नियन्त्रण में उपयोग में लाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के संरूपण का विवरण दीजिए।
    What are pesticide formulations? Discuss the different types of formulations used in pest control. (10 Marks)
  4. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के प्रावधानों के अनुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली की प्रमुख विशेषताओं को सूचीबद्ध कीजिए और उनकी व्याख्या कीजिए।
    Enlist and explain the salient features of Public Distribution System as per the provisions of the National Food Security Act, 2013. (10 Marks)
  5. गरीबी के वर्तमान स्तरों को सुव्यवस्थित करने में भारत सरकार के प्रयासों की सूची बनाइए और उनकी व्याख्या कीजिए।
    Enlist and explain the efforts of the Government of India in streamlining the current levels of poverty. (10 Marks)

Q6.

  1. गरीबी के दुश्चक्र का वर्णन कीजिए और कुपोषण से निपटने के लिए वर्तमान नीति-उपकरणों की सूची बनाइए।
    Describe the vicious cycle of poverty and enlist the existing policy instruments for combating malnutrition. (20 Marks)
  2. कीटनाशकों के क्रय, रख-रखाव, इस्तेमाल और निस्तारण के संदर्भ में, कीटनाशकों के प्रयोग में ‘क्या करें’ और ‘क्या ना करें’ की सूची बनाइए और उनका विवरण दीजिए।
    Enlist and explain Dos’ and ‘Don’ts’ in pesticides’ usage with reference to purchase, handling, application and disposal of pesticides. (20 Marks)
  3. पौधों में जैविक प्रतिबल (स्ट्रेस) को परिभाषित कीजिए। जैविक प्रतिबल के प्रति पौधों की अनुक्रिया में सैलिसिलिक अम्ल की भूमिका की व्याख्या कीजिए।
    Define biotic stress in plants. Explain the role of salicylic acid in a plant’s response to biotic stress. (10 Marks)

Q7.

  1. कटे हुए फूलों के व्यापार के लिए व्यापक स्तर पर उगाए जाने वाले विभिन्न व्यावसायिक फूलों की सूची बनाइए। कटे हुए फूलों की भंडारण गुणवत्ता को प्रभावित करने वाले कारकों और उनके उपचारों का संक्षेप में वर्णन कीजिए।
    Enlist the different commercial flowers cultivated on a large scale for cut flower trade. Briefly discuss the factors affecting the keeping quality of cut flowers and the remedies. (20 Marks)
  2. प्रकाश-श्वसन (फोटोरेस्पिरेशन) का वर्णन कीजिए। प्रकाश-श्वसन और प्रकाश संश्लेषण के बीच क्या संबंध है?
    Discuss photorespiration. What is the relationship between photorespiration and photosynthesis? (20 Marks)
  3. भारत में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के विकास में आने वाले मुद्दे और चुनौतियों की सूची बनाइए और उनकी व्याख्या कीजिए।
    Enlist and explain the issues and challenges in the growth of food processing industry in India. (10 Marks)

Q8.

  1. भारत में उगाए जाने वाले बीजीय मसालों (सीड स्पाइसेस) की सूची बनाइए। धनिया और जीरा की खेती करने तथा कटाई उपरान्त प्रबंधन पद्धतियों का संक्षिप्त विवरण दीजिए।
    Enlist the seed spices grown in India. Briefly discuss the cultivation and postharvest management practices for coriander and cumin. (20 Marks)
  2. पीड़क नियन्त्रण की विभिन्न विधियों का उपयुक्त उदाहरणों सहित वर्णन कीजिए।
    Describe the various methods of pest control with appropriate examples. (20 Marks)
  3. खाद्य सुरक्षा से क्या अभिप्राय है? यह क्यों आवश्यक है? भारत में वर्तमान खाद्य सुरक्षा प्रणाली का वर्णन कीजिए।
    What is food security? Why is it essential? Describe the current food security system in India. (10 Marks)
guest
0 Comments
Most Voted
Newest Oldest