UPSC Agriculture Optional 2022 PYQP – Paper I | Previous Year Questions Paper

Agriculture Optional 2022 PYQP – Paper I

खण्ड A / SECTION A

Q1.
निम्नलिखित प्रत्येक का लगभग 150 शब्दों में वर्णन कीजिए:
Answer the following questions in about 150 words each: (10x5=50)

  1. “भौगोलिक सूचना प्रणाली” (जी.आइ.एस.) क्या है ? इसके तत्त्वों एवं इसकी कृषि में संभावनाओं की विवेचना करें।
    What is “Geographic Information System” (GIS)? Discuss its elements and prospects in agriculture. (10 Marks)
  2. “परिशुद्ध खेती” क्या है ? संसाधन संरक्षण हेतु इसके विभिन्न पहलुओं को लिखें।
    What is “precision farming”? Write its different aspects for resource conservation. (10 Marks)
  3. वानिकी पौधों के प्रवर्धन की विभिन्न विधियों का वर्णन करें।
    Describe various methods for propagation of forest plants. (10 Marks)
  4. जैव कारकों एवं जैव खरपतवार नाशियों के सफल चयन मापदण्डों की विवेचना करें। खरपतवारों के जैव नियंत्रण के कम से कम दो उदाहरणों का उल्लेख करें।
    Discuss selection criteria of successful bioagent and bio-herbicides. State at least two examples of biocontrol of weeds. (10 Marks)
  5. रोपित धान में नत्रजन उपयोग दक्षता को कैसे बढ़ाया जा सकता है ?
    How to enhance nitrogen use efficiency in transplanted ricе? (10 Marks)

Q2.

  1. मृदा प्रदूषण के लिए उत्तरदायी विभिन्न कारकों को लिखें । मृदा प्रदूषण को कम करने में जैविक एवं प्राकृतिक खेती कैसे भूमिका निभा सकती है?
    Write the various factors responsible for soil pollution. How organic and natural farming can play role in minimizing soil pollution? (20 Marks)
  2. धान की सीधी बुवाई (डी.एस.आर.) एवं धान सघनता पद्धति (एस.आर.आई.) का क्या महत्त्व है? सीधी बुआई वाले धान की कृषि कार्यप्रणाली का वर्णन करें।
    What is the significance of Direct Seeded Rice (DSR) and System of Rice Intensification (SRI)? Describe the package of practices for direct seeded rice. (20 Marks)
  3. वनों में वनस्पति एवं जीव समूहों के दीर्घकालिक संरक्षण हेतु विभिन्न चरणों की विवेचना करें।
    Discuss various steps for long term conservation of forest flora and fauna. (10 Marks)

Q3.

  1. मृदा अम्लता फसल उत्पादन को कैसे प्रभावित करती है ? मृदा अम्लता के सुधार हेतु विभिन्न विधियों को विस्तार पूर्वक लिखिये ।
    How soil acidity affects crop production? Elaborate the remedial procedures of soil acidity. (20 Marks)
  2. विभिन्न प्राकृतिक संसाधनों का वर्गीकरण करें । प्राकृतिक संसाधनों के दीर्घकालिक संरक्षण हेतु विभिन्न चरणों की विवेचना करें ।
    Classify various natural resources. Discuss the steps for long term conservation of natural resources. (20 Marks)
  3. भारतीय कृषि में मोटे अनाजों के महत्त्व का वर्णन कीजिए
    Describe the importance of millets in Indian Agriculture. (10 Marks)

Q4.

  1. खरपतवारों में शाकनाशी प्रतिरोध (हर्बिसाइड रेजिस्टेन्स) के प्रकारों की चर्चा भारतीय परिप्रेक्ष्य में विशिष्ट उदाहरण के साथ करें।खरपतवारों में शाकनाशी प्रतिरोध के प्रबन्धन के तरीकों की विवेचना कीजिए।
    Discuss about the types of herbicide resistance in weeds with specific example in Indian perspective. Discuss the management practices dealing with herbicide resistance in weeds. (20 Marks)
  2. फसल उत्पादन के लिये मृदा संरचना को एक महत्त्वपूर्ण मृदा गुण क्यों माना जाता है ? मृदा संरचना विभिन्न कारकों से कैसे बदलती है?
    Why do we consider soil structure an important soil property for crop production? How is soil structure changed by various factors? (20 Marks)
  3. कृषि वानिकी के विभिन्न घटकों का वर्णन करें एवं कृषि वानिकी के लाभों का भी उल्लेख करें।
    Describe various components of agroforestry and state the benefits of agroforestry also. (10 Marks)

खण्ड B / SECTION B

Q5.
निम्नलिखित प्रश्नों में से प्रत्येक का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए:
Answer the following questions in about 150 words each: (10x5=50)

  1. स्वयं सहायता समूह एवं कृषक उत्पादक संगठन
    Self Help Groups (SHGs) and Farmers Producers Organizations (FPOs) (10 Marks)
  2. किसान क्रेडिट कार्ड एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड
    Kisan Credit Card and Soil Health Card (10 Marks)
  3. समोच्च बंधन एवं वर्गीकृत बंधन
    Contour bunding and Graded bunding (10 Marks)
  4. वर्षा जल संग्रहण एवं जलसंभर (वाटर शेड) प्रबंधन
    Rain water harvesting and Watershed Management (10 Marks)
  5. सहकारी समितियां एवं गैर सरकारी संगठन (एन.जी.ओ.)
    Cooperative Societies and Non Government Organizations (NGOs) (10 Marks)

Q6.

  1. कृषि विस्तार में लक्ष्य समूह क्या होते हैं ? कृषि विज्ञान केंद्र ऐसे लक्ष्य समूहों तक पहुँचने के लिए क्या भूमिका निभा सकते हैं ?
    What are the target groups in Agricultural Extension? What role KVKs can play to reach such target groups? (20 Marks)
  2. शुष्क भूमि कृषि में आकस्मिक फसल नियोजन के विभिन्न घटकों का वर्णन करें।
    Narrate various components of contingent crop planning in dry land agriculture. (20 Marks)
  3. भारत में कृषि विपणन की विभिन्न समस्याओं को सूचीबद्ध करें तथा इन समस्याओं के समाधान में बाजार आसूचना की भूमिका का भी वर्णन करें ।
    Enlist the problems of agricultural marketing in India and also describe the role of market intelligence in addressing these problems. (10 Marks)

Q7.

  1. सूक्ष्म सिंचाई प्रणालियों की विवेचना करें तथा भारतीय कृषि में इनके फायदे बताएँ।
    Discuss about Micro-Irrigation Systems and their advantages in Indian Agriculture. (20 Marks)
  2. सफल प्रक्षेत्र योजना बनाने की प्रक्रिया का वर्णन करें। अच्छी प्रक्षेत्र नियोजन की विशेषताओं को लिखें।
    Describe the procedure of making successful farm plan. Write the characteristics of good farm planning. (20 Marks)
  3. किसानों की आवश्यकताओं की पहचान के लिए सहभागी ग्रामीण मूल्यांकन तकनीक की व्याख्या करें।
    Explain about Participatory Rural Appraisal technique for farmers’ need identification. (10 Marks)

Q8.

  1. सिंचाई जल गुणवत्ता के विभिन्न मापदण्डों की विवेचना करें। शुष्क एवं अर्धशुष्क क्षेत्रों में दलहनी फसलों की खेती हेतु सिंचाई नियोजन को लिखें।
    Discuss the various parameters of quality of irrigation water. Write irrigation scheduling for pulses cultivation in arid and semi-arid regions. (20 Marks)
  2. टिकाऊ खेती में एकीकृत पोषण प्रबंधन की प्रासंगिकता की विवेचना करें। विभिन्न प्रकार के जैव उर्वरकों का वर्णन करें।
    Discuss the relevance of Integrated Nutrient Management in sustainable agriculture. Describe various types of biofertilizers. (20 Marks)
  3. भारत में लघु एवं सीमान्त किसानों के लिए फसल बीमा के महत्त्व का वर्णन करें। फसल बीमा के लिए बीमा कंपनियों की भूमिका को लिखें।
    Describe the importance of crop insurance for small and marginal farmers in India. Write the role of insurance companies for crop insurance. (10 Marks)

guest
0 Comments
Most Voted
Newest Oldest